कुसमी,बलरामपुर 08 सितंबर2026। जिला बलरामपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी मनोज गुप्ता ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अनूठी पहल करते हुए विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में “नेवता भोज” का आयोजन कराया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक रूप से भोजन कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

मनोज गुप्ता के जन्मदिन के पावन अवसर पर कुसमी विकासखंड के अमरपुर संकुल के प्राथमिक शाला जिरहुल, प्राथमिक शाला डांड़टोली, करकली संकुल के प्राथमिक शाला करकली पश्चिम एवं भूलसी संकुल के प्राथमिक शाला तेतरटोली में नेवता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता के साथ सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, बीपीओ, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने बच्चों के साथ सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया और जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस पहल के माध्यम से बच्चों के साथ अपनत्व, सामुदायिक सहभागिता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम से विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।













