चतुर्थ श्री गणेश चतुर्थी युवा महोत्सव का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ
भरथना: कस्बे के होमगंज स्थित स्थल पर आयोजित चतुर्थ श्री गणेश चतुर्थी युवा महोत्सव का सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। महोत्सव के तहत श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजकों ने बताया कि 11 दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी युवा महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलश यात्रा के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना कर पूजन-अर्चन शुरू किया गया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

महोत्सव का गणेश विसर्जन यात्रा 24 सितंबर, गुरुवार को निकाली जाएगी। आयोजकों ने नगरवासियों से धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Atul Kumar 6396163159














