• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

खेलने निकला छह वर्षीय अंश लापता, 24 घंटे बाद तालाब में मिला शव

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
September 21, 2026
in Etawah News, Latest News, News, उत्तर प्रदेश
0
खेलने निकला छह वर्षीय अंश लापता, 24 घंटे बाद तालाब में मिला शव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

इटावा: घर से खेलने के लिए निकला छह वर्षीय बच्चा अंश अचानक लापता हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तालाब में डूबने की आशंका के बीच ग्रामीणों ने वहां भी खोजबीन की। करीब 24 घंटे बाद सोमवार सुबह घर से लगभग 500 से 600 मीटर दूर तालाब में बच्चे का शव उतराता मिला। इकलौते बेटे का शव देखते ही मां गीता देवी की चीख निकल गई।

रविवार सुबह घर से खेलने निकला था अंश

रंगदासपुर निवासी किसान शिवपाल सिंह का छह वर्षीय बेटा अंश रविवार सुबह घर से खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार ने गांव और आसपास के इलाकों में बच्चे की तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और ग्रामीणों से भी अंश के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

गांव के बाहर स्थित तालाब में बच्चे के डूबने की आशंका जताई गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में भी खोजबीन की।

तालाब में मिला बच्चे का शव

सोमवार सुबह ग्रामीणों को तालाब में बच्चे का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अंश के रूप में की। बच्चे का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

अंश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता शिवपाल सिंह बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं।

इकलौता बेटा था अंश

परिजनों के मुताबिक, अंश तीन भाई-बहनों में इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन आठ साल की है, जबकि छोटी बहन अभी महज सात महीने की है। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। आसपास के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर बच्चे की मौत तालाब में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Tags: Etawah
Previous Post

इटावा में गृह क्लेश के बाद युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
खेलने निकला छह वर्षीय अंश लापता, 24 घंटे बाद तालाब में मिला शव

खेलने निकला छह वर्षीय अंश लापता, 24 घंटे बाद तालाब में मिला शव

September 21, 2026
इटावा में गृह क्लेश के बाद युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

इटावा में गृह क्लेश के बाद युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

September 21, 2026
वाराणसी में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी और उसके शासनकाल को लेकर तीखा हमला बोला।

मथुरा के छाता क्षेत्र में शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर पिछले 39 दिनों से चल रहा किसानों और स्थानीय लोगों का धरना आखिरकार समाप्त करा दिया

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7