इटावा: फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
इटावा। थाना कोतवाली क्षेत्र में 28 अक्टूबर 2026 की रात हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निशान्त चौधरी पुत्र मन्नू चौधरी, निवासी मकान नंबर 66, गल्ला मंडी, थाना कोतवाली, इटावा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटना के संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 238/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने 29 अक्टूबर 2026 को आरोपी निशान्त चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।














