No Result
View All Result
बलरामपुर,कुसमी 09 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय शहीद नंदकुमार पटेल की जयंती के अवसर पर कुसमी बस स्टैंड में कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीद नंदकुमार पटेल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, त्याग एवं संगठन के प्रति योगदान को याद किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय नंदकुमार पटेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मजबूत स्तंभ, जनप्रिय नेता और कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा किसानों, मजदूरों, गरीबों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, समर्पण और बलिदान सदैव कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत ने कहा कि नंदकुमार पटेल केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े जननेता थे। उन्होंने हमेशा आम जनता की आवाज बुलंद की और प्रदेश के विकास एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और बलिदान की मिसाल है। उनकी जयंती पर सभी कांग्रेसजनों को उनके आदर्शों पर चलते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए संकल्पित होना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीद नंदकुमार पटेल के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुसमी एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत, सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, ब्लॉक महामंत्री मुदस्सिर इराकी, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव सैफ अली, ब्लॉक महामंत्री वेदांत भारती, पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया, वार्ड क्रमांक 06 के अमरनाथ, जफर रहमानी, फिलोमिनर टोप्पो, हसीना, गौरव कुजूर, भूलन भगत, सूरजदेव प्रसाद गुप्ता, मो. जसीम खान, शादाब अंसारी, जनकदेव सोनवानी, डेविड, अमृत कुमार, शीलेन्द्र राम, विवेक प्रजापति, इशाक कुजूर, राकेश कुजूर, लवेंद्र कुमार, बृजकिशोर, सुनील टोप्पो, तुलसी पैकरा, सुरेश बुनकर, मुकेश तिर्की, चंद्रदेव राम एवं रामप्रकाश भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
No Result
View All Result