आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल से एक गंभीर मामला सामने आया है। दिल्ली से ताजमहल घूमने आए एक मुस्लिम परिवार ने CISF के जवानों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, परिवार का तीन साल का बच्चा परिजनों से बिछड़ गया था, जिसे CISF कर्मियों के पास पाया गया। जब परिवार के सदस्य बच्चे को लेने पहुंचे तो आधार कार्ड दिखाने को लेकर विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि इस दौरान CISF कर्मियों और परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मारपीट हुई। घटना में एक युवक के बेहोश होने की बात सामने आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI ने CISF से पूरे घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण मांगा है। अब जांच और आधिकारिक जवाब के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।














