• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

लाड़लियों के नाम से जाने जाएंगे कोठी गांव के 92 घर महिला सशक्तिकरण का मिसाल बना गांव अभिभावकों ने कहा – हमारा घर लाडली के नाम

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
May 7, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

मध्य प्रदेश कटनी

ढीमरखेड़ा- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लाड़लियों को सशक्त बनाने और समाज में सम्मान दिलाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रारंभ की है। शासन की इस मंशा को आगे बढ़ाने के लिए कटनी जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ढीमरखेड़ा एकीकृत बाल विकास परियोजना ने अभिनव नवाचार किया है। ढीमरखेड़ा विकासखंड के कोठी गांव की लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राहियों के घर अब लाड़लियों के नाम से ही जाने जाएंगे। विभाग ने सभी बालिकाओं के घरों के बाहर उत्सव पूर्वक उनके नाम अंकित किए हैं। जिसको लेकर लाड़लियों के साथ ही उनके परिजनों ने भी खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग ढीमरखेड़ा परियोजना ने बालिकाओं को उनकी पहचान दिलाने के उद्देश्य से नवाचार प्रारंभ किया। इसके लिए सबसे पहले कोठी गांव को चुना गया और योजना की हितग्राही 92 लाड़लियों के घरों के बाहर उनके नाम अंकित किए गए, ताकि लोग अब उनके घरों की पहचान उनके माता-पिता नहीं बल्कि बालिकाओं के नाम से हो।

कोठी गांव निवासी हितग्राही बालिका सुषमा की माता आरती चौधरी का कहना है कि योजना से जहां उनकी बेटी की पढ़ाई में मदद मिली है तो वहीं अब उनका घर उनकी लाड़ली बेटी के नाम से जाना जाएगा, इसको लेकर वह बेहद खुश हैं। दूसरी ओर बालिका सुषमा ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोठी गांव निवासी चंद्रशेखर पटेल ने भी गांव में बालिकाओं को अलग पहचान दिलाने चलाए गए इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए अच्छी पहल बताया है। हितग्राही बालिका साधना के पिता नत्थू सिंह और चंद्रशिखा के पिता अजय सिंह ने भी योजना की तारीफ करते हुए बालिका के नाम से उनके घर की पहचान होने पर खुशी का इजहार किया है।

परियोजना अधिकारी ढीमरखेड़ा आरती यादव ने बताया कि 16 सौ की आबादी का कोठी गांव जिला मुख्यालय से 72 किमी. जंगलों की वादियों में बसा है। यहां पर लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रारंभ से लेकर अभी तक 92 बालिकाओं को योजना से जोड़ने का काम किया है। जिसमें से कक्षा छठवीं में पहुंचने पर 15 बालिकाओं को और कक्षा नवमीं पर अध्ययन के दौरान 4 बालिकाओं को योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है।
*राहुल पांडे की रिपोर्ट*

Previous Post

दो और आरोपियों को वन विभाग की टीम ने दबोचा, भेजा जेल

Next Post

कलेक्टर ने निरीक्षण कर लिया जायजा,जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों होगा शुभारंभ

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

कलेक्टर ने निरीक्षण कर लिया जायजा,जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों होगा शुभारंभ

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

April 16, 2026
डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

April 15, 2026
बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

April 15, 2026
कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

April 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7