• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा ने किया बलरामपुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर भी साथ में रहे मौजूद,,,

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
April 30, 2024
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा ने किया बलरामपुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर भी साथ में रहे मौजूद,,,
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा ने किया बलरामपुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर भी साथ में रहे मौजूद,,,

भारत टी वी 24×7 रिपोर्टर – सैफ अली

कुसमी 30 अप्रैल 2024/ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा जिला बलरामपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से) लगातार मौजूद रहे। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित कैम्पों सबाग, बंदरचुआ, पुन्दाग का भ्रमण करते हुए ग्राम चरहू स्कूल परिसर में स्थापित जिला पुलिस बल एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का संयुक्त अस्थाई सुरक्षा कैंप पहुंचकर कर कैम्प का निरीक्षण कर कैम्प में तैनात जवानों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों को गस्त पेट्रोलिंग एवं अन्य कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान पूर्णतः सतर्कता बरतने कहा गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जवानों से कहा गया कि, जब हम नक्सल एरिया में गस्त/पेट्रोलिंग के लिए जाते हैं, हमें अपने आंख-कान खुले रखने चाहिए, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा संबंधी दिए गए निर्देशों का अक्षरसः पालन करें, किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। हमारी एक छोटी सी गलती बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। बाद पुलिस महानिरीक्षक द्वारा कैम्प पुन्दाग पहुंचकर कैम्प में तैनात जवानों से मिलकर उन्हें मिठाई खिलाकर जवानों का उत्साहवर्धन किया गया।लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा लगातार नक्सल क्षेत्रों का भ्रमण कर जवानों को उत्साहवर्धन किया जा रहा है।

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ एवं जिला बलरामपर-रामानुजगंज के अंतिम छोर जिला मुख्यालय से 105 किलोमीटर थाना सामरीपाठ से 55 किमी दूरी पर स्थित ग्राम पीपरढाबा एवं चरडू ग्राम अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, वर्तमान समय में नक्सल गतिविधियां उक्त क्षेत्र में बनी रहती है एवं सक्रिय नक्सलियों का दस्ता आज भी उक्त क्षेत्र में भ्रमणशील रहता है। शासन के विकास कार्यों को जिले के अतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पुंदाग अटल चौक से चरहू तक 08 किमी रोड़ निर्माण कार्य प्रगति पर है। नक्सलियों द्वारा निर्माणाधीन रोड़ निर्माण कार्य को बाधित करने की आशंका पर रोड निर्माण कार्य में लगे वाहनों, मशीनों एवं रोड निर्माण कार्य करने वाले कार्मिकों की सुरक्षा हेतु रोड निर्माण ऐजेंसी द्वारा सुरक्षा की मांग किया गया है जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ दिन पूर्व ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री शैलेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पुंदाग अटल चौक से चरहू तक 08 किमी रोड़ निर्माण कार्य का जायजा लिया गया था तथा क्षेत्र की संवेदनशीलता का देखते हुए रोड़ निमार्ण एजेंसी को सुरक्षा को लेकर आश्वस्त कर रोड निर्माण कार्य में लगे वाहनों, मशीनों एवं रोड निर्माण कार्य करने वाले कार्मिकों की सुरक्षा हेतु एक अस्थाई सुरक्षा कैंप ग्राम चरहू स्कूल परिसर में जिला पुलिस बल एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के साथ दिनांक 16.04.2024 को अस्थाई सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया है, रोड निर्माण कार्य तेज गति से निरंतर प्रगतिरत है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा रोड निर्माण कर रही एजेंसी को सुरक्षा का पूरा भरोसा देकर वर्षा रितु आने से पूर्व रोड़ निर्माण कार्य पूर्ण करने कहा गया है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कम्प में तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है।

Previous Post

डीएफसी रेल लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की कटकर मौत हो गई

Next Post

देशी/विदेशी मदिरा दुकानें मतदान के 48 घंटे पूर्व होगी सील बंद..

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post
देशी/विदेशी मदिरा दुकानें मतदान के 48 घंटे पूर्व होगी सील बंद..

देशी/विदेशी मदिरा दुकानें मतदान के 48 घंटे पूर्व होगी सील बंद..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
लखनऊ से बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ से बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

May 13, 2026

प्रतीक यादव का लखनऊ में आकस्मिक निधन

May 13, 2026
शराब के नशे में निर्दयी पिता ने मासूम को जमीन में पटका, मौत

शराब के नशे में निर्दयी पिता ने मासूम को जमीन में पटका, मौत

May 13, 2026
स्कूल बस नाले में लटकने से मचा हड़कम्प, सकरा मार्ग बना हादसा का कारण 

स्कूल बस नाले में लटकने से मचा हड़कम्प, सकरा मार्ग बना हादसा का कारण 

May 12, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7