भारत tv 24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ
बलरामपुर, 29नवंबर 2024: छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभागार में आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नव निर्वाचित रायपुर दक्षिण विधान सभा विधायक सुनील सोनी को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रीगण और अन्य विधायक उपस्थित थे, जिन्होंने सोनी को उनके नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
शपथ ग्रहण के बाद, विधायक सुनील सोनी ने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के साथ-साथ सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी ओर से क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और उनकी सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक राजेश मूणत, किरण सिंह देव, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहब सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।














