निगोहां बुध्दवार को कस्बे के भगवानपुर मोड़ पर स्थित बाला जी कबाब पराठा की दुकान पर कबाब खाने गया ग्राहक जहां कबाब पराठा खाने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर संचालक अतुल गिरि निवासी गोसाईखेड़ा थाना निगोहां गाली-गालौज करने लगे विरोध करने पर अतुल गिरी ने अपने भाईयों आशीष गिरि व अखिलेश गिरि के साथ मिलकर दुकान के अंदर ले जाकर उसकी व साथी की जमकर पिटाई करने के बाद संचालक अतुल ने चाकू से उसका गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया।युवक मुकेश की चीख-पुकार सुनकर अगल बगल के दुकानदारो ने पुलिस को सू्चना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल मुकेश व उसके साथी शिवम को इलाज के लिये सीएचसी भेजा।जहां मौजूद डाक्टर ने मुकेश की हालत गम्भीर देख उसे इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया।घटना की सूचना पाकर एसीपी रजनीश वर्मा ने थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी संचालक समेत दो भाईयो के विरूद्व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी आशीष व अखिलेश को हिरासत में लेकर फरार मुख्य आरोपी अतुल की तलाश शुरू कर दी गयी है।














