बलरामपुर से चांदो जाने वाली सड़क पर स्थित कोईल कुदर नदी के पुलिया के पास, ग्राम पंचायत जहराडीह के निकट एक 14 चक्का गाड़ी क्रमांक CG30A0665 पलट गई। गाड़ी धान का उठाव करने के बाद रामानुज गंज की ओर जा रही थी। वाहन चालक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर नायब तहसीलदार और थाना स्टाफ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बाद में, दूसरे वाहन के माध्यम से धान का उठाव जारी किया गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जबकि गाड़ी पलटने से सड़क पर थोड़ी देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
खबर देखें जिला बलरामपुर सैफ अली के साथ














