कोतवाली परिसर में शनिवार को तहसीलदार राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान आदि की मौजूदगी में चंदेठी गांव निवासी अखिलेश कुमार ने विपक्षियो द्वारा आम रास्ता अवरुद्ध करने, कँधेसी पचार गांव श्यामप्रकाश शुक्ला ने खेत की मेड़ काट देने, नगला कले गांव निवासी रामप्रकाश ने विपक्षियों द्वारा गाली गलौज व मारपीट करने के संबंध में शिकायती पत्र दिए गए।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना समाधान दिवस में अलग अलग कुल चार शिकायते आई है जिसमे दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व-पुलिस टीम गठन कर जल्द निस्तारण किया जाएगा।समाधान दिवस के दौरान एसएसआई जय सिंह आदि समेत पुलिस व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
अतुल कुमार भरथना

















