भरथना में इटावा जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने होली/ईद के त्यौहार मद्देनजर भरथना में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पैदल भ्रमण किया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अन्य अफसरों और पुलिस बल के साथ होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।

डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा भरथना के जवाहर रोड पर पैदल भ्रमण किया। इसके बाद मोहल्ला होम गंज पहुंचे। यहां उन्होंने होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने भरथना में अन्य होलिका दहन स्थलों के बारे में जानकारी ली। और सुरक्षा संबंधी ज़रूरी निर्देश दियेयहाँ डीएम अवनीश कुमार राय ने कहा कि होली के साथ जुमे की नमाज़ भी उसी दिन है। रमजान की अहम नमाज़ और होली के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनी रहने चाहिए। उन्होंने भरथना पुलिस को निर्देश दिये कि अराजक तत्वों पर नजर रखी जाए। डीएम ने लोगों से भी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने को कहा।

इस दौरान एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, तहसीलदार राजकुमार सिंह, भरथना सीओ अतुल प्रधान,ईओ विनय कुमार त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह,चौकी प्रभारीआदि पुलिसबल मौजूद रहे।
पत्रकार : अतुल कुमार भरथना














