भरथना में एक कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। तहसील से लेकर पुलिस थानों तक में भ्रष्टाचार फैला है। ऐसा कोई सरकारी दफ्तर नहीं जहाँ पैसे का खेल न चल रहा हो। लोगों के काम बिना रिश्वत दिये नहीं होते हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लोग बीजेपी सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं। महंगाई अपने चरम पर है। लोगों के लिए अच्छा खाना जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। समाजवादी पार्टी के समय में ऐसा नहीं था। इसलिए समय आने पर समाजवादी पार्टी को वोट करें। इस सरकार को उखाड़ फेंकना कई समस्याओं का हल है। शिवपाल सिंह यादव ने भरथना के ऊसराहार रोड पर एक मार्बल स्टोर का उद्घाटन किया। यहां होली मिलन समारोह भी आयोजित हुआ। लोकगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। शिवपाल सिंह यादव बालू गंज में इलेक्ट्रॉनिक्स दूकान पर रुके। इस दौरान दिबियापुर सपा विधायक प्रदीप यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, ध्रुव कुमार यादव चीनी आदि मौजूद रहे।
पत्रकार : अतुल कुमार














