क्षेत्र अंतर्गत भरथना-साम्हो संपर्क मार्ग पर देर शाम करीब साढ़े सात बजे पाली गांव की तरफ जा रही बाइक को मंगल (17) निवासी पाली खुर्द भरथना चला रहा था और बाइक पर पीछे उसका पड़ोसी अमन (13) बैठा था, रास्ते मे पीछे से आ रहे मिनी लोडर की टक्कर से बाइक सवार दोनों किशोर घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों की माने तो बाइक सवार पाली की तरफ जा रहे थे, सामने से आ रही बाइक की हेड लाइट से बाइक चालक की आंखे चौधिया गई जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया उसी दौरान पीछे से आ रहे मिनी लोडर के ओवरटेक करने से बाइक सवार उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। बताया गया कि बाइक का हैंडल मिनी लोडर में फसने से बाइक लगभग सौ मीटर दूरी तक घिसटी चली गई।

हादसे में घायल दोनों किशोरों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलो को जिला अस्पताल रैफर किया गया।चिकित्सक के मुताबिक मंगल के सिर व पैर में गहरी चोट आई है, अमन के हाथ मे चोटें आई है। दोनों के फ्रेक्चर की संभावना है।
पत्रकार : अतुल कुमार














