भरथना कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा स्थित राधाबल्लभ मंदिर परिसर में श्रीमद भागवत कथा का रविवार की दोपहर को मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। भागवत कथा स्थल से श्रीगणेश पूजन के साथ प्रारंभ मंगल कलश यात्रा कस्बा के लोंगश्री मंदिर, छोला मंदिर आदि देव स्थलों पर पहुँचकर पूजा अर्चना की गई, बाद में सभी भक्तो द्वारा भागवत पंडाल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंगल कलश स्थापित किए। बेंड बाजो के साथ मंगल गीत-भजनों में कई श्रद्धालु महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश सजाकर ईश्वरीय गुणगान में लीन रही। मंगल कलश यात्रा में आचार्य प0 मनोज अवस्थी रथ पर सवार रहे वही परीक्षित भगवत दयाल व उनकी पत्नी आशारानी समेत कई श्रद्धालु शामिल रहे।

देर शाम को अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता व समाजसुधारक आचार्य प0 मनोज अवस्थी के मुखारबिन्दु से मौजूद भक्तो ने सरस कथा का रसपान किया गया। आयोजक के मुताबिक हर रोज दोपहर 2 बजे श्रीमद भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। इस दौरान शिवदयाल प्रजापति, अमित कुमार, सुमित कुमार,प्रांजल,अनिल कुमार,सुनील कुमार,चंद्र प्रकाश,राजीव कुमार,संजीव कुमार, धर्मेश ,अंकित प्रजापति आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।














