बलरामपुर। थाना महराजगंज तराई क्षेत्र में गोवंशीय बछड़े के वध की घटना में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो मुख्य अभियुक्त मुठभेड़ में घायल हुए हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण 👇
दिनांक 18.09.2025 को थानाध्यक्ष महराजगंज तराई और पुलिस टीम को मुखबिर सूचना मिली कि शिवानगर क्षेत्र के पीछे खेतों में दो व्यक्ति बोरी में गोमांस लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सोनू खां और शादाब को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किलो गोमांस बरामद किया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनके गांव के समीउल्ला, शौकत अली, फकरुद्दीन, मुन्नान और कल्लू ने मिलकर गाय के बछड़े को गन्ने के खेत में काट दिया था।
गिरफ्तारी और मुठभेड़ 👇
👉 पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा गोवध और गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश के तहत थानाध्यक्ष महराजगंज तराई अखिलेश पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों:👇
1. सोनू खां पुत्र मो. उमर, शिवानगर
2. शादाब पुत्र अल्ताफ, शिवानगर
3. मुन्नान पुत्र नजीर, शिवानगर
4. कल्लू पुत्र नजीर, शिवानगर
5. समीउल्ला पुत्र मेहदी हसन, भुड़कुडहा मश0 नौवा
6. शौकत अली पुत्र इद्रीश, भुड़कुडहा मश0 नौवा
7. फकरुद्दीन पुत्र इद्रीश, भुड़कुडहा मश0 नौवा
दो मुख्य अभियुक्त समीउल्ला और शौकत अली पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए, जबकि शेष पांच की भी गिरफ्तारी कर ली गई।
पूछताछ का विवरण 👇
अभियुक्तों ने बताया कि एक लावारिश बछड़ा गांव के बाहर गन्ने के खेत में चर रहा था। उन्होंने आपस में योजना बनाई और बछड़े को ले जाकर काट दिया तथा मांस को बांट लिया।
बरामदगी का विवरण 👇
2 अदद नाजायज चाकू
1 लकड़ी का ठीहा और प्लास्टिक की पन्नी
तराजू और बाट
गोमांस कुल 15 किलो
📌 निष्कर्ष:
बलरामपुर पुलिस ने समय पर कार्रवाई कर गोवध और तस्करी की इस घटना में शामिल सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से नजर रखी जा रही है।