भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 03 दिसंबर 2025/ मकर संक्रांति पर्व 2026 पर आयोजित होने वाले बलरामपुर जिले के प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन तातापानी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने तैयारियों का ब्लूप्रिंट जारी कर दिया है। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी तथा एसडीओ (राजस्व) बलरामपुर अभिषेक गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी है।

कलेक्टर ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था की कमान दी है। वहीं वनमंडलाधिकारी को बैरिकेडिंग सहित कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महोत्सव स्थल पर होने वाली तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को व्यापक दायित्व सौंपे हैं। इन जिम्मेदारियों में

• सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सम्पूर्ण व्यवस्था
• विभागीय स्टॉलों का आबंटन
• बैठक व्यवस्था
• मेला स्थल का समतलीकरण एवं सुधार कार्य
• ले-आउट और बैरिकेडिंग
• मंच निर्माण, टेंट-पंडाल और साउंड सिस्टम
• दुकानदारों के लिए स्थल चिन्हांकन एवं आबंटन
• पार्किंग व्यवस्था
• निर्बाध विद्युत आपूर्ति
• मंदिर परिसर की साज-सज्जा और स्वच्छता
• नेटवर्किंग सुविधा
• फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी
• तथा महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारियाँ शामिल हैं।
जिला प्रशासन का दावा है कि इस बार तातापानी महोत्सव नए अंदाज़ में जिले की सांस्कृतिक पहचान को और चमकदार बनाएगा।













