No Result
View All Result
बलरामपुर, 06 अप्रैल 2026/ बलरामपुर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक के पश्चात जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले भर से आए ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखीं।
जनदर्शन में उपस्थित जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने आमजनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान आवास, राशन, पेयजल, सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। सीईओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनदर्शन कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ की।
प्रशासन द्वारा आयोजित इस जनदर्शन कार्यक्रम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे उन्हें त्वरित समाधान की उम्मीद जगी है।
No Result
View All Result