• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

दुल्हन के वेश में बोर्ड परीक्षा देने पहुंची छात्रा, शिक्षा को दी प्राथमिकता

Abhishek singh संवाददाता लखना by Abhishek singh संवाददाता लखना
February 20, 2026
in Etawah News, Latest News, News, उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
67
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

इटावा। जिले के निवाड़ी कला स्थित श्री राम अवतार इंटर कॉलेज में चल रही बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में उस समय सभी की नजरें ठहर गईं, जब एक छात्रा दुल्हन के वेश में परीक्षा केंद्र पर पहुंची। अनोखा दृश्य देख वहां मौजूद परीक्षार्थी व स्टाफ भी हैरान रह गए।

छात्रा की पहचान के.एस. मेमोरियल इंटर कॉलेज बकेवर की शिवानी कुमारी के रूप में हुई। शिवानी ने बताया कि उसका विवाह 19 फरवरी को संपन्न हुआ था और उसी दिन उसकी बोर्ड परीक्षा भी निर्धारित थी। ऐसे में परिवार ने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए विदाई रोक दी और पहले परीक्षा दिलाने का निर्णय लिया।

परीक्षा केंद्र की व्यवस्थापिका मेधावी शुक्ला ने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराने के बाद छात्रा को दुल्हन के परिधान में ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई। उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षा के प्रति जागरूकता और संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण है।

शिवानी के पिता धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बेटी की पढ़ाई उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। वर पक्ष एवं दूल्हे आकाश ने भी इस निर्णय का समर्थन किया और विदाई के लिए प्रतीक्षा करने पर सहमति जताई।

शिवानी इटावा के पक्का बाग क्षेत्र की निवासी है, जबकि बारात फिरोजाबाद के कोटला चुंगी से आई थी। विद्यालय प्रशासन ने इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक संदेश बताया, जहां शिक्षा को सर्वोपरि स्थान दिया गया।

Previous Post

अहेरीपुर चौराहे पर जलभराव से सड़क बनी तालाब, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

Next Post

सराय इलाही में आतंक बना आवारा सांड काबू, 6 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया

Abhishek singh संवाददाता लखना

Abhishek singh संवाददाता लखना

Next Post

सराय इलाही में आतंक बना आवारा सांड काबू, 6 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
सर्राफा कमेटी ने भरथना पुलिस टीम को किया सम्मानित, दो चोरी का खुलासा

सर्राफा कमेटी ने भरथना पुलिस टीम को किया सम्मानित, दो चोरी का खुलासा

April 9, 2026
भर्थना रेलवे गेट 20वी पर फुट ओवर ब्रिज के स्थान पर रैप निर्माण पर सहमति बनी

भर्थना रेलवे गेट 20वी पर फुट ओवर ब्रिज के स्थान पर रैप निर्माण पर सहमति बनी

April 8, 2026

निवाड़ी कलां में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों और संदिग्ध पैथोलॉजी सेंटरों में मचा हड़कंप

April 7, 2026
कुसमी: सेरंगदाग खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, मजदूरों की जान खतरे में!

कुसमी: सेरंगदाग खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, मजदूरों की जान खतरे में!

April 6, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7