No Result
View All Result
कुसमी,बलरामपुर 03 अप्रैल 2026/ नगर पंचायत कुसमी के तहसील पारा स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सामरी विधानसभा की विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने समाजसेवियों के साथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रभु हनुमान से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा के उपरांत विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कार्यक्रम में भाग लिया।

विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर समस्त विधानसभा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
No Result
View All Result