कुसमी,बलरामपुर 12 फरवरी 2026/ बुधवार रात करीब 7 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी को हल्की चोट आई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भानु सोनवानी (लगभग 40 वर्ष), पिता बिगना सोनवानी, मूल निवासी ग्राम कोदवा हाल निवासी ग्राम जवाहरनगर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि भानु सोनवानी अपने साथियों परसु चिकवा और अनिल कुमार नगेशिया (दोनों निवासी ग्राम जवाहरनगर) के साथ हीरो HF100 बाइक क्रमांक CG30F1701 से कुसमी से अपने ससुराल गांव जवाहरनगर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित कुसमी की ओर फरार हो गया।
हादसे में भानु सोनवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों साथी ठीक-ठाक बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार पिकअप वाहन की तलाश जारी है।













