• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home News

कुसमी: कांग्रेस का संगठनात्मक अभियान तेज, करकली बैठक में ‘मिशन गांव चलो’ को मिली नई धार

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर - सैफ अली

Saif Ali Balrampur by Saif Ali Balrampur
April 5, 2026
in News, छत्तीसगढ़
0
कुसमी: कांग्रेस का संगठनात्मक अभियान तेज, करकली बैठक में ‘मिशन गांव चलो’ को मिली नई धार
0
SHARES
56
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp
कुसमी,बलरामपुर 05 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कुसमी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत करकली में शनिवार को ‘संगठन सृजन’ एवं ‘मिशन गांव चलो’ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने किया, जिसमें जिला प्रभारी शफी अहमद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मंडल, पंचायत एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार एवं नारों के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को दर्शाया।

जिला बलरामपुर प्रभारी शफी अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सृजन का उद्देश्य केवल पद भरना नहीं, बल्कि हर स्तर पर मजबूत और सक्रिय टीम तैयार करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बलरामपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।
सामरी विधानसभा पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम ने संगठनात्मक एकता, समर्पण और अनुशासन को पार्टी की असली ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा दी।
बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक सिंह देव, शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विजय पैकरा, कुसमी संगठन सृजन प्रभारी लालसाय मिंज, जितेंद्र गुप्ता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन मुजस्सम नजर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सूरजदेव गुप्ता ने किया।
बैठक में सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, कोरंधा मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, कुसमी मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे, वरिष्ठ नेता फरीद खान, नगर पंचायत कुसमी पार्षद वाहिद अली, सरपंच राजेश एक्का सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस बैठक के माध्यम से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई, जिससे क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता और जनसंपर्क को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tags: कुसमी बलरामपुर छत्तीसगढ़
Previous Post

कुसमी:  डिजिटल शिक्षा की बड़ी पहल, 150 बच्चों को मुफ्त कम्प्यूटर सेट, वार्षिक उत्सव में दिखा प्रतिभा का रंग

Next Post

यक्ष ऐप से हुआ खुलासा, इटावा पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को दबोचा

Saif Ali Balrampur

Saif Ali Balrampur

Next Post
यक्ष ऐप से हुआ खुलासा, इटावा पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को दबोचा

यक्ष ऐप से हुआ खुलासा, इटावा पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
कुसमी: सेरंगदाग खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, मजदूरों की जान खतरे में!

कुसमी: सेरंगदाग खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, मजदूरों की जान खतरे में!

April 6, 2026
युवक को मारपीट कर खून से लथपथ हालत में छोड़ा

युवक को मारपीट कर खून से लथपथ हालत में छोड़ा

April 6, 2026
कुसमी: भाजपा स्थापना दिवस पर नीलकंठपुर में युवा मोर्चा का कार्यक्रम, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

कुसमी: भाजपा स्थापना दिवस पर नीलकंठपुर में युवा मोर्चा का कार्यक्रम, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

April 6, 2026
बलरामपुर: जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित निराकरण के निर्देश

बलरामपुर: जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित निराकरण के निर्देश

April 6, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7