No Result
View All Result
कुसमी,बलरामपुर 27 मार्च 2026/ नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद सकील अंसारी ने मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) कुसमी को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि नगर के बाबा चौक से प्रारंभ होकर तहसील कार्यालय, बस स्टैंड, शिव मंदिर चौक होते हुए संत अन्ना (St. Anne’s) स्कूल तक जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम नागरिकों, राहगीरों एवं विशेष रूप से स्कूली बच्चों को दुर्घटनाओं का गंभीर खतरा बना हुआ है।

पार्षद शकील अंसारी यह भी बताया कि खराब सड़क के कारण उड़ने वाली धूल से स्थानीय निवासियों और बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही, मार्ग किनारे स्थित दुकानदारों के व्यापार पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
पार्षद सकील अंसारी ने आगामी मानसून को देखते हुए स्थिति को और गंभीर बताते हुए कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो समस्या और बढ़ सकती है। उन्होंने विभाग से तत्काल डामरीकरण एवं पैच वर्क कराने की मांग की है।
उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जनसुरक्षा और व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
No Result
View All Result