• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home News

कुसमी: धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, भव्य शोभायात्रा में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर -सैफ अली

Saif Ali Balrampur by Saif Ali Balrampur
April 2, 2026
in News, छत्तीसगढ़
0
कुसमी: धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, भव्य शोभायात्रा में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक
0
SHARES
79
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp
कुसमी,बलरामपुर 03 अप्रैल 2026/ बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड में सर्व आदिवासी समाज द्वारा पारंपरिक हर्षोल्लास और उत्साह के साथ खद्दी मूलही पड़हा सरहुल पर्व मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की अनुपम झलक देखने को मिली। हजारों ग्रामीणों की सहभागिता से वातावरण पूरी तरह उत्सवमय रहा।

सरहुल पर्व के अवसर पर धर्म मंडा नगर पंचायत कुसमी से हाई स्कूल ग्राउंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने नृत्य-गान प्रस्तुत करते हुए शोभायात्रा को आकर्षक बनाया। ढोल-मांदर और नगाड़ों की थाप पर लोगों ने पारंपरिक नृत्य किया, जिससे पूरे नगर में उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा उपस्थित रहीं, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रीतम राम शामिल हुए। विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि सरहुल पर्व आदिवासी समाज की पहचान और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया। इस दौरान मांदर की थाप पर विधायक पैकरा स्वयं भी नृत्य करती नजर आईं, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत कुसमी अध्यक्ष बसंती भगत, जिला पंचायत बलरामपुर अध्यक्ष हीरामणि निकुंज, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोपो, सामरी विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, ब्लाक कुसमी सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष इंजीनियर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कुसमी विकासखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम के समापन पर आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने अपने मूल निवासी अधिकार, सुरक्षा तथा वर्ष 2027 की जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम लागू करने की मांग को लेकर एसडीएम कुसमी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

इस आयोजन में मूली बढ़ा उरांव समाज के लक्ष्मी देवान, अध्यक्ष मंगलसाय, कार्यक्रम अध्यक्ष रामचंद्र निकुंज, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन भगत, माइक संचालक धीरजन उरांव, बीडीसी देवधन भगत, खसरु बुनकर सहित अनेक समाज प्रमुखों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कुसमी में आयोजित इस भव्य सरहुल पर्व ने न केवल आदिवासी संस्कृति को जीवंत किया, बल्कि सामाजिक एकता, परंपराओं के संरक्षण और सामुदायिक सौहार्द का भी सशक्त संदेश दिया
Tags: सामरी बलरामपुर छत्तीसगढ़
Previous Post

बलरामपुर: डॉ. इक़बाल अंसारी को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने दी मुबारकबाद

Next Post

बलरामपुर में कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान तेज, प्रभारी सफी अहमद का दिनभर चला दौरा

Saif Ali Balrampur

Saif Ali Balrampur

Next Post
बलरामपुर में कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान तेज, प्रभारी सफी अहमद का दिनभर चला दौरा

बलरामपुर में कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान तेज, प्रभारी सफी अहमद का दिनभर चला दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
कुसमी: सेरंगदाग खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, मजदूरों की जान खतरे में!

कुसमी: सेरंगदाग खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, मजदूरों की जान खतरे में!

April 6, 2026
युवक को मारपीट कर खून से लथपथ हालत में छोड़ा

युवक को मारपीट कर खून से लथपथ हालत में छोड़ा

April 6, 2026
कुसमी: भाजपा स्थापना दिवस पर नीलकंठपुर में युवा मोर्चा का कार्यक्रम, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

कुसमी: भाजपा स्थापना दिवस पर नीलकंठपुर में युवा मोर्चा का कार्यक्रम, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

April 6, 2026
बलरामपुर: जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित निराकरण के निर्देश

बलरामपुर: जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित निराकरण के निर्देश

April 6, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7