No Result
View All Result
कुसमी/बलरामपुर 28 मार्च 2026। जिला बलरामपुर के कुसमी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 (बाजारपारा) में एक वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक तौर पर मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जसिम अंसारी उर्फ ढूँढू (56 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने ही घर के भीतर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।
सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों सहित स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इधर, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और लोगों के बीच शोक का माहौल बना हुआ है।
No Result
View All Result