इटावा: डिजिटल पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए थाना बढ़पुरा पुलिस ने ‘यक्ष ऐप’ के फेशियल रिकग्निशन और क्रिमिनल रिकॉर्ड सर्च फीचर के दम पर दो अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मध्य प्रदेश के भिण्ड से चुराई गई एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी: केशव (हिस्ट्रीशीटर HS No.3B) और आशीष जाटव, दोनों थाना बढ़पुरा निवासी। इन पर चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने नयेपुरा मोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोका। यक्ष ऐप से आपराधिक इतिहास की पुष्टि के बाद गिरफ्तारी की गई।
*जिला क्राइम रिपोर्टर इकबाल अहमद*
*मोबाइल नम्बर-74519 78238*














