कारगिल शहीद मुनीश कुमार के परिवार को, सेना ने घर जाकर किया सम्मानित
कारगिल विजय दिवस कि रजत जयंती सौर्य सम्मान
भरथना: भारतीय सेना की ओर से कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में ‘घर घर शौर्य सम्मान महोत्सव’ अभियान के तहत कारगिल युद्ध मे वीर शहीदों के परिवारों को उनके घर जाकर सम्मानित करने के क्रम में सेना के प्रतिनिधि मंडल द्वारा शहीद मुनीश कुमार के परिजनों को स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र सौपा गया। कस्बा के मोहल्ला ब्रजराज नगर में बुधवार की देर शाम को शहीद ग्रेनेडियर मुनीश कुमार के आवास पर भारतीय सेना के प्रतिनिधि मंडल ने पहुँचकर उनकी पत्नी मंजू यादव आदि परिजनों को स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र सौपा और बताया कि यह अभियान न केवल शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य बलिदान को आमजनमानस में फिर से जीवित करने का प्रेरणादायक प्रयास भी है।

पति के शहादत पर स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र पाकर पत्नी मंजू यादव की आँखे भर आईं और बताया कि मेरे पति ने देश सेवा के लिए बलिदान दिया, जोकि गर्व की बात है। शहीद के पुत्र चंद्रशेखर का कहना है कि जब पापा शहीद हुए तो मैं मात्र 2 साल का था, सेना द्वारा सौपे गए सम्मान से अभिभूत हूँ। भाई अवनीश यादव ने बताया कि बड़े भाई की शहादत पर गर्व है। बताते चले कि कारगिल युद्ध मे शहीद मुनीश कुमार का परिवार मूल रूप से जिला मैनपुरी की तहसील किशनी के घुटारा (गढ़िया) गांव निवासी है।














