• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

जयोत्री अकादमी में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम 

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना ) by Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )
August 27, 2026
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
जयोत्री अकादमी में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम 
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

जयोत्री अकादमी में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम 

भरथना: जयोत्री अकादमी भरथना में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वावधान में साइबर अपराध जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राघवेंद्र तिवारी साइबर निरीक्षक इटावा, विक्रम सिंह थाना प्रभारी भरथना, अरिमर्दन सिंह क्राइम भरथना एवं मुख्य प्रवक्ता संदीप सिंह सहित महिला थाना इंचार्ज गीता देवी और उनकी टीम एवं अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र नाथ मिश्रा, निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल, एच ओ डी शीला मिश्र एवं कोऑर्डिनेटर निशि पाण्डेय अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राघवेन्द्र तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा “शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बदलती दुनिया की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना भी है। आज की यह कार्यशाला उसी दिशा में एक सार्थक कदम है। विद्यार्थी ज्ञान के साथ-साथ सजगता, जिम्मेदारी और विवेक को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं-यही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता होगी।”

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के एड.निशांत पोरवाल, हिमांशु गुप्ता ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते खतरों से आगाह करते हुए सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्य प्रवक्ता संदीप सिंह ने डिजिटल इंटरैक्टिव पेनल पर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुल्लिंग, फिशिंग और उनसे बचाव के उपायों को बेहद रोचक एवं प्रभावी अंदाज में समझाया। उन्होंने बताया की साइबर अपराध होने पर 1930 पर तुरंत कॉल करे, अपने पासवर्ड को सख्त बनायें और उसे नियमित रूप से बदलते रहें। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय पदाधिकारी अमित श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव , नगर अध्यक्ष, हरबिंदर सिंह, एडवोकेट राघव तिवारी व राहुल यादव, सदस्य आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के संस्थापक एवं भरथना के पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल ने कहा कि “तकनीक से डरने की नहीं, उसे समझदारी और सावधानी से इस्तेमाल करने की आवश्यकता है।” उन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल ने कहा उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन काजल रुखसार ने किया। कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, संवादात्मक एवं अत्यंत उपयोगी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित तिवारी, आशीष दीक्षित, मोहम्मद यूसुफ, दुमित यादव, रिषभ आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यशाला में सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Atul Kumar- 6396163159

Previous Post

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क में दरार, हजारों करोड़ की परियोजना पर उठे सवाल

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
जयोत्री अकादमी में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम 

जयोत्री अकादमी में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम 

August 27, 2026
उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क में दरार, हजारों करोड़ की परियोजना पर उठे सवाल

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क में दरार, हजारों करोड़ की परियोजना पर उठे सवाल

August 27, 2026
नेपाल में तबाही का 10 सेकेंड का एरियल व्यू: नदी किनारे खिलौनों जैसी दिखीं कारें और बसें, बाढ़ की भयावहता आई सामने

नेपाल में तबाही का 10 सेकेंड का एरियल व्यू: नदी किनारे खिलौनों जैसी दिखीं कारें और बसें, बाढ़ की भयावहता आई सामने

August 27, 2026
नेपाल के त्रिशूली बाजार में तबाही का खौफनाक मंजर: 20 फीट ऊंचे मलबे के नीचे क्या दफन है, किसी को नहीं पता

नेपाल के त्रिशूली बाजार में तबाही का खौफनाक मंजर: 20 फीट ऊंचे मलबे के नीचे क्या दफन है, किसी को नहीं पता

August 27, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7