अनिल कुमार इकदिल
इकदिल। थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। गाँव कुशगवां बादशाहपुर के रहने वाले विजयपाल पुत्र लखपत तथा अनीश पुत्र रामकरन गुरुवार शाम करीब चार बजे बाइक में पेट्रोल डलवाकर अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी बिरारी आश्रम के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे परिजन युवकों को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।














