• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

यातायात व्यवस्था व बढ़ते अतिक्रमण को लेकर तहसील सभागार में बैठक हुई

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना ) by Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )
February 5, 2026
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
यातायात व्यवस्था व बढ़ते अतिक्रमण को लेकर तहसील सभागार में बैठक हुई
0
SHARES
62
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

यातायात व्यवस्था व बढ़ते अतिक्रमण को लेकर तहसील सभागार में बैठक हुई

भरथना: यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने एवं अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर गुरुवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर के व्यापारियों, विभिन्न संगठन एवं विद्यालय के प्रबंधकों के साथ एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण, जाम की समस्या व सड़क किनारे नाली के ऊपर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के सम्बंध में उपजिलाधिकारी काव्या सी (आईएएस) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए और अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चरणबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपजिलाधिकारी ने बैठक मे मौजूद सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यातायात सुधार और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जनहित में है, जिसे प्रशासन और जनता के आपसी सहयोग से ही सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक के दौरान

👉 उपजिलाधिकारी ने कहा कि कस्बे की सड़कों पर हो रही अवैध पार्किंग को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। उन्होंने नगर के मुख्य स्थानों को चिन्हित करते हुए मिडिल स्कूल परिसर एवं पुराने अस्पताल के पास दो स्थायी पार्किंग व टेंपो व ई- रिक्शा स्टैंड बनाए बनाए जाने की बात कही, जिससे सड़क पर होने वाले जाम से राहत मिलेगी। उपजिलाधिकारी ने आगे कहा कि नगर में तीन ऐसे क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं जहां सबसे अधिक जाम की समस्या रहती है। सबसे पहले बालूगंज मार्ग पर अभियान चलाया जाएगा, जहां पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण व सड़क किनारे सब्जी के ठेले हटाकर सभी ठेलेवालों को मिडिल स्कूल के समीप स्थित नवीन सब्जी मंडी में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके बाद सरोजनी रोड पर बैंक के सामने सड़क पर की जा रही पार्किंग को भी हटाया जायेगा।तिलक रोड पर स्थित भरथना रेलवे क्रॉसिंग आगामी समय पर फुटओवर ब्रिज निर्माण के बाद बंद किया जाना प्रस्तावित है।

👉रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद आवागमन पाली बंबा ओवरब्रिज के माध्यम से किया जायेगा। उपजिलाधिकारी ने व्यापारियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जो दुकानदार अपनी दुकानों के आगे किराये पर अस्थायी दुकानें लगवाते हैं, उनके विरुद्ध भी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ऑफिस तक पहुंचने में 500 मीटर की दूरी तय करने में 30 मिनट तक लग जाते हैं, जो गंभीर स्थिति है। पहले एक सप्ताह तक लोगों को जागरूक किया जाएगा, इसके बाद लगातार अभियान चलाया जाएगा। सड़क पर लगने वाले सभी ठेलेवालों की सूची नगर पालिका द्वारा तैयार की जाएगी और उन्हें उनके पता सहित टोकन जारी किए जाएंगे। टोकन के अनुसार ही ठेले लगाए जाएंगे। कुछ दिन इस व्यवस्था की निगरानी की जाएगी और नियमों का पालन न करने वालों को वहां से हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल संचालकों को निर्देश दिए जाएंगे कि दूर-दराज से आने वाले बच्चों की बसें पहले निकाली जाएं और बसों के संचालन में 5–10 मिनट का अंतर रखा जाए, ताकि सड़कों पर जाम न लगे। बैठक में मौजूद पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू ने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी व्यापारी को कोई परेशानी न हो। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि जब सभी पार्किंग स्टैंड बन जाएंगे तो लोग वहीं वाहन खड़ा करेंगे, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनेगी। भरथना को सभी लोग मिलकर साफ-सुथरा बनाए ।

👉नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि सड़क पर किया गया अस्थायी अतिक्रमण हटाना बेहद जरूरी है। नगर पालिका तक पहुंचने में भी जाम के कारण कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं आपात स्थिति उत्पन्न हो जाए तो फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तक मौके पर नहीं पहुंच पाती। क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य ने कहा कि अभियान को दो चरणों में समयबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और जनता को अनावश्यक परेशानी न हो। बैठक में चैयरमैन अजय यादव गुल्लू, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रज्जन पोरवाल, व्यापारी नेता विमल पोरवाल (बंटी), रवि पोरवाल, उमाशंकर गुप्ता, शिवम गुप्ता, सुमेध अवस्थी, सभासद पम्मी यादव, निहालुद्दीन राजीव तिवारी, भीकम सिंह यादव, नरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, अवनीश कुमार, जयदीप त्रिपाठी, इमरान खान, बस मोटर यूनियन शरद कुमार, अजय यादव, जेई विद्युत नीरज कुमार सहित विद्यालयों के प्रबंधक व संचालक मौजूद रहे।

1 सप्ताह बाद चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

भरथना को सभी लोग मिलकर साफ सुथरा बनाएं

बैठक को सम्बोधित करती उपजिलाधिकारी काव्या सी आईएएस, साथ में मौजूद चैयरमैन अजय यादव गुल्लू, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्या, तहसीलदार दिलीप कुमार, अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी विक्रम सिंह।

Previous Post

बलरामपुर: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल

Next Post

अहेरीपुर में बड़ा हादसा टला: अस्पताल के सामने ट्रांसफार्मर लगाते समय टूटा पोल, नाले में गिरा ट्रांसफार्मर

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Next Post

अहेरीपुर में बड़ा हादसा टला: अस्पताल के सामने ट्रांसफार्मर लगाते समय टूटा पोल, नाले में गिरा ट्रांसफार्मर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

April 16, 2026
डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

April 15, 2026
बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

April 15, 2026
कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

April 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7