रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को कैंटीन की सुविधा शुरू हुई,पूर्व पालिकाध्यक्ष/भाजपा नेता मनोज पोरवाल ने रेड़ रिबिन काटकर नवनिर्मित कैंटीन का शुभारंभ किया।

भरथना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को खाने-पीने की वस्तुओं के इधर उधर भटकना नही पड़ेगा,लंबे अरसे के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए कैंटीन शुरू हो गई है,सोमवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष/भाजपा नेता मनोज पोरवाल ने प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 पर नवनिर्मित कैंटीन का रेड़ रिबिन काटकर शुभारंभ किया गया।कैंटीन संचालक अंकित,सोनू आदि ने बताया कि कैंटीन में चाय,नमकीन,मिनरल वाटर,कोल्डड्रिंक,समोसा आदि खाद्य सामग्री की बिक्री की जाएगी।
इस मौके पर रिटायर फौजी दलवीर सिंह यादव, सोनू कुमार,कर्मा,भोला सिंह आदि मौजूद रहे।
_पत्रकार_
_अतुल कुमार भरथना_














