• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

लंबित और निर्माणाधीन योजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
June 13, 2023
in Latest News, नॅशनल
0
लंबित और निर्माणाधीन योजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

लंबित और निर्माणाधीन योजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा

रिपोर्ट – शांतनु कुमार सिंह

जिला – पटना

प्रधानमंत्री अमृत योजना के शीघ्र कार्यान्वन पर जोर

बड़ी परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाने का निर्देश

कार्यालयों में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित की जाएगी
औरंगाबाद । जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने कहा है कि जिले में वर्षों से लंबित और निर्माणाधीन नई परियोजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा । श्री भगत ने आज बताया कि विकास योजनाओं तथा कार्यक्रमों का लाभ आम जनता को समय पर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि इस क्रम में पुनपुन – हमीदनगर सिंचाई परियोजना को विशेष प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा और इसका रुका कार्य 14 जून से पुनः प्रारंभ हो जाएगा ।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस सिंचाई परियोजना से औरंगाबाद और जहानाबाद जिले की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी और असिंचित इलाके के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सकेगा । उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में .संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं ।
श्री भगत ने कहा कि जिले में भारतमाला के तहत सड़क निर्माण,दाउदनगर बाईपास के निर्माण,रेलवे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा अन्य परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से किया जाएगा । इसके लिए भू अर्जन तथा अंचल से जुड़े अधिकारियों – कर्मचारियों को भूमि अधिग्रहण का कार्य त्वरित गति से निष्पादित करने को कहा गया है । उन्होंने कहा कि जितना जल्दी भूमि अधिग्रहण का काम होगा , विकास का कार्य उतनी तेजी से जमीन पर दिखेगा ।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारतमाला सड़क परियोजना के तहत एक कार्यालय अब औरंगाबाद में ही संचालित होगा । इसके लिए एक अधिकारी को पदस्थापित किया गया है । पहले यह कार्यालय गया हुआ करता था ।
जिलाधिकारी ने कहा कि औरंगाबाद शहर की सबसे बड़ी समस्या पेयजल संकट की है । इसे दूर करने के लिए प्रधानमंत्री अमृत योजना के शीघ्र कार्यान्वयन पर जोर दिया जा रहा है । इससे बारून के सोन नदी से पानी लाकर पाइपलाइन के जरिए शहर के सभी वार्डों में पेयजल की आपूर्ति आसानी से की जाएगी । उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में योजना के शीघ्र कार्यान्वयन के लिए नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव सह बुडको के प्रबंध निदेशक से आग्रह किया गया है ।
श्री भगत ने गिरते भूगर्भ जलस्तर पर चिंता प्रकट करते हुए जल संरक्षण पर जोर दिया और कहा कि पानी की हर बूंद कीमती है, इसे समझने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अमृत योजना के शीघ्र कार्यान्वयन के हर संभव प्रयास किए जाएंगे ।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय में काम-काज के बेहतर माहौल कायम करने और कार्य संस्कृति विकसित करने पर भी उनका जोर है । सभी कार्यालय में अधिकारियों – कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है । सरकारी बैठकों में भी इस पर सख्ती से निर्देश दिए गए हैं ।

Previous Post

कोतवाली पुलिस ने तीन व्यक्तियों को अवैध गांजे सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Next Post

सत्यमेव ग्रुप, पटना ने किया फॅमिली फिएस्टा का आयोजन

संवाददाता, इमरान बेग

संवाददाता, इमरान बेग

Next Post
लंबित और निर्माणाधीन योजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा

सत्यमेव ग्रुप, पटना ने किया फॅमिली फिएस्टा का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
जिलाधिकारी और एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी और एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर दिए आवश्यक निर्देश

May 2, 2026
मिशन शक्ति अभियान के तहत बलरई थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति अभियान के तहत बलरई थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

May 2, 2026
पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

May 1, 2026
रिकॉर्ड रूम आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

रिकॉर्ड रूम आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

May 1, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7