अनिल कुमार इकदिल
इकदिल। थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के पास से निकली हाईटेंशन विधुत लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने दौड़कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बिरारी आश्रम के पास कांकरपुर के रहने वाले देवेंद्र राठौर पुत्र रमेश के प्लॉट पर घर बनाने का काम चल रहा था। तभी सरिया का कॉलम खड़ा करते पास से निकली विधुत लाइन से टच हो गया। जिससे कॉलम पकड़े मिस्त्री मदनगोपाल पुत्र राधेश्याम निवासी बिरारी के साथ एक लेवर तथा ग्रहस्वामी देवेंद्र घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ देवेंद्र राठौर की हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।













