• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

होम्योपैथी के सिरमौर सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के डॉक्टर भास्कर शर्मा से खास बातचीत

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
November 21, 2023
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
होम्योपैथी के सिरमौर सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के डॉक्टर भास्कर शर्मा से खास बातचीत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

होम्योपैथी के सिरमौर सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के डॉक्टर भास्कर शर्मा से खास बात

प्रश्न- चिकित्सा के क्षेत्र में आपके पास कौन-कौन सी डिग्री है l

उत्तर- मेरे पास होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की विश्व की सबसे बड़ी डिग्री है l बीएचएमएस,एमडी (होम्योपैथिक मैटेरिया मेडिका) पीएचडी (होम्योपैथिक)

प्रश्न -आपने होम्योपैथिक चिकित्सा में अपना रजिस्ट्रेशन किन-किन जगहों पर कराया है और रजिस्ट्रेशन नंबर कितना है l

उत्तर- मेरा रजिस्ट्रेशन होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड उत्तर प्रदेश में जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर H028 454 तथा केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद नई दिल्ली भारत सरकार में 2539 है l

प्रश्न -अभी तक आपने कितने पुस्तकों का लेखन किया है तथा समाज में इसका क्या प्रभाव रहा हैl

उत्तर- मैंने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की 156 पुस्तकों का लेखन किया है lहमारी प्रकाशित पुस्तकों के द्वारा समाज में जागरूकता उत्पन्न हुई है lलोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए और समय रहते अपने इलाज के लिए तत्पर हुए हैंl

प्रश्न- आपने अब तक कितने निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर चुके हैंl

उत्तर सैकड़ो निशुल्क चिकित्सा शिविर का लगा चुका हूं lविभिन्न स्थानों पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने से वहां के स्थानीय लोगों को जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं उन्हें तत्काल सुविधा मिलीl

प्रश्न -क्या आपका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है किसके लिए दर्ज है l

उत्तर- मेरा नाम होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में लार्जेस्ट होम्योपैथी लेशन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है lविश्व का एकमात्र चिकित्सक हूं जो मेरा नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में होम्योपैथी के क्षेत्र में दर्ज हैlइससे विश्व के तमाम देशों में स्वास्थ्य के प्रति कार्य करने की जिज्ञासा उत्पन्न हुई जिसमें श्रीलंका,जापान, जर्मनी , लंदन,कंबोडिया आदि इत्यादि देशों में एक सकारात्मक संदेश गया l इसके अलावा वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक, इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड आदि 58 वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज हैl

प्रश्न -आपने होम्योपैथिक चिकित्सा की कौन-कौन सी पुस्तकों का लेखन किया है lकुछ महत्वपूर्ण पुस्तकों का नाम बताएं ?

उत्तर टेक्स्ट बुक ऑर्गनॉन ऑफ़ होम्योपैथिक मेडिसिन,होम्योपैथिक रिपोर्टरी एंड केस टेकिंग, होम्योपैथिक फार्मेसी, प्रैक्टिस ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन,द ह्यूमन एनाटॉमी, द ह्यूमन फिजियोलॉजी,जनरल पैथोलॉजी , होम्योपैथिक साइकोलॉजी, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी,फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी,टेक्सबुक ऑफ़ बायोकेमेस्ट्री,होम्योपैथिक मैटेरिया मेडिका भाग 1 भाग 2 भाग 3, होम्योपैथिक थैरेपीयूटिक्स,कैंसर एंड होम्योपैथी, होम्योपीडिया मैटेरिया मेडिका,

प्रश्न आपके द्वारा होम्योपैथी में कोई शोध पत्र भी प्रकाशित किया गया है?

उत्तर जी हां मेरे विश्व के टॉप रिसर्च जर्नल पबमेड,स्कोपस, पीर रिव्यूड,यूजीसी केयर रिसर्च जर्नल में मेरे 100 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं l

प्रश्न -होम्योपैथी क्या है?

उत्तर -होम्योपैथी शब्द का अर्थ है ‘समान पीड़ा’। जब एक स्वस्थ व्यक्ति को औषधीय रूप से प्रेरित पदार्थों की उच्च खुराक दी जाती है, तो वे कुछ लक्षण विकसित कर सकते हैं। होम्योपैथिक दवा या होम्योपैथी इस आधार पर काम करती है कि जब एक ही पदार्थ को पतला किया जाता है, तो वे विभिन्न कारणों से उत्पन्न होने वाले समान लक्षणों के उपचार में मदद करते हैं। होम्योपैथिक दवाएं रोगाणुओं पर हमला करने के लिए नहीं जानी जाती हैं, बल्कि रोग के कारण से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देती हैं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के अलावा, होम्योपैथिक दवाएं रोगी के मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक और शारीरिक कल्याण को बढ़ावा दे सकती हैं, जो उपचार का एक अनिवार्य हिस्सा है।

प्रश्न – क्या होम्‍योपैथिक दवाओं का साइड इफेक्‍ट होता है?

उत्तर -होम्‍योपैथी ए‍क पूरी तरह सुरक्षित चिकित्‍सा पद्धति है. एलोपैथी के तरह इसका कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होताlअंग्रेजी मेडिसिन में आप जिस भी बीमारी के इलाज के लिए जिस भी दवा का सेवन करते हैं, उसका कोई न कोई साइड इफेक्‍ट जरूर होता है. ट्यूबरकुलोसिस की दवा टीबी का इलाज तो करती है, लेकिन साथ ही लिवर पर भी नकारात्‍मक असर डालती है. माइग्रेन के लिए ली जा रही दवा का साइड इफेक्‍ट ये है कि ये रक्‍त को पतला करती है. किसी भी तरह के दर्द के लिए हम जो पेनकिलर लेते हैं, वो पेनकिलर शरीर की इम्‍युनिटी को कमजोर कर रहा होता है. लेकिन होम्‍योपैथी के साथ ऐसा नहीं है. इसका कोई साइड इफेक्‍ट नहीं है. यह दवा सिर्फ उस बीमारी और कष्‍ट का ही निवारण करती है, जिसके लिए वह दी जा रही है.

क्या होम्योपैथी द्वारा सभी रोगों का इलाज किया जा सकता है?

चिकित्सा की किसी भी अन्य प्रणाली की तरह, होम्योपैथी की भी अपनी सीमाएँ हैं। होम्योपैथी द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज किया जा सकता है सिर्फ ऐसे मामलों के सिवाए जिसमें शल्य-चिकित्सा की आवश्यकता है। इसके अलावा, कुछ तथा-कथित शल्य-चिकित्सीय रोग जैसे कि बढ़े हुए टॉन्सिल, किडनी स्टोन, बवासीर, गर्भाशय के ट्यूमर इत्यादि का भी होम्योपैथी द्वारा इलाज किया जा सकता है।

प्रश्न -होम्योपैथी गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है?

उत्तर -होम्‍योपैथिक दवाएं अपनी प्रकृति में चूंकि आक्रामक नहीं होतीं, इसलिए यह गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्‍चों, शिशुओं और बुजुर्गों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित हैं.lकमजोर शरीर पर इनका कोई नकारात्‍मक असर नहीं होता.

प्रश्न -होम्योपैथिक दवा कितने दिन में काम करता है?

उत्तर -होम्योपैथिक दवाओं के असर करने का समय कई कारकों पर निर्भर करता है। अगर रोग की हाल ही में उत्पत्ति हुई है तो इलाज कम समय में ही पूरा किया जा सकता है। ऐसे में, अगर दवा का चयन, प्रभावशीलता एवं पुनरावृत्ति का समय सही हो तो होम्योपैथिक दवाएं जल्द असर करती हैं।

प्रश्न -क्या यह सच है कि होम्योपैथिक इलाज के दौरान चाय, प्याज, लहसुन आदि का सेवन करना मना होता है?

उत्तर -नहीं यह सच नहीं है, होम्योपैथिक इलाज के दौरान प्याज, लहसुन, चाय, कॉफी, पान इत्यादि का सेवन करना मना नहीं होता है।

प्रश्न -क्या मधुमेह के रोगी ऐसी होम्योपैथिक दवाओं का सेवन कर सकते हैं जिसमें चीनी होती है?

उत्तर -हाँ, मधुमेह के रोगी चीनी युक्त होम्योपैथिक दवाओं का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इन दवाओं में चीनी की मात्रा बहुत कम होती है। जरूरत अनुसार, यह दवाइयां आसुत जल के साथ भी ली जा सकती हैं।

सलमान मेहदी

भारत टी वी रिपोर्टर

सिद्धार्थ नगर

भारत टी वी 24×7

Previous Post

बिजली विभाग के लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा

Next Post

31वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 राष्ट्रीय परियोजना चयन एवं समृद्धिकरण कार्यशाला का आयोजन

संवाददाता, इमरान बेग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

April 16, 2026
डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

April 15, 2026
बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

April 15, 2026
कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

April 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7