आर्य समाज मन्दिर भरथना का वार्षिक चुनाव में साप्ताहिक यज्ञ के उपरान्त हुई बैठक नवीन कार्यकारिणी में अरूण गुप्ता को प्रधान,सत्यभान को मंत्री व सतेन्द्र आर्य संजू को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। साथ ही अन्य पदों की पदाधिकारियों की कार्यकारिणी भी गठित की गई।
इस दौरान आर्य समाज मन्दिर में आयोजित नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक देवेन्द्र भंसाली आर्य, भगवान दास आर्य, सुरेश चन्द्र आर्य, मूलचन्द्र आर्य, अजय आर्य, राजकुमारी आर्य, सीता देवी आर्य, उप प्रधान- आभा आर्य, नन्दकिशोर आर्य, उपमंत्री- अमित आर्य, राजेश आर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष- नवीन आर्य, प्रचार मन्त्री- वैभव आर्य, अधिष्ठाता आर्यवीर दल- मोहन आर्य को मनोनीत किया गया। सभी नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को फूलमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। चुने गए सदस्यों ने कहा कि संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे
भरथना रिपोर्टर अतुल कुमार