इटावा पुलिस ने 40 लाख के आभूषण चोरी कांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
इटावा: वारदात का पुलिस ने बेहद तेज़ी और कुशलता से खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 40 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बताते चले कि घटना 06 दिसंबर 2025 की है, जब वादी बिहारीलाल तिवारी, निवासी पंजाबी कॉलोनी करमगंज, ने थाना कोतवाली में तहरीर दी कि अज्ञात चोर उनके घर से आभूषणों से भरी अटैची चोरी कर ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा पंजीकृत कर कई टीमों का गठन किया। ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

06/07 दिसंबर की रात पुलिस टीम टीटी तिराहा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी तभी सूचना मिलेगी कि धुमनपुरा पुलिया के पास काली माता मंदिर के समीप एक संदिग्ध युवक पिट्ठू बैग के साथ कहीं जाने की फिराक में खड़ा है | तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को पकड़ लिया तलाशी में उसके पास से भारी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण बरामद हुऐ | पूछताछ में युवक की पहचान सत्यम पुत्र जितेंद्र निवासी टडै़या इटैली थाना अछल्दा जिला औरैया के रूप में हुई | आरोपी ने चौंकाने वाली जानकारी दी कि उसकी दोस्ती वादी के बच्चों से थी, जिसके चलते वह घर पर आता-जाता था उसे पता था की अटैची में कीमती आभूषण रखे हैं | 3 दिसंबर को जब घर पर कोई नहीं था तभी उसने चोरी को अंजाम दिया आरोपी ने बताया कि 5 दिसंबर को उसकी शादी थी और उसने सोच समझकर घटना शादी से दो दिन पहले की ताकि किसी को उस पर शक ना हो शादी के बाद वह आभूषण बेचने जा रहा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया बरामदगी में कुल 40 लाख रुपए मूल के 27 प्रकार के सोने चांदी के आभूषण और मुद्रा के कुछ नोट शामिल है | घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को इटावा एसएसपी ने ₹25000 पुरस्कार की घोषणा की












