हरियाणा के दो मौसेरे भाइयों अनिल और संजय का सहारनपुर में दो मुस्लिम बहनों के साथ निकाह संपन्न हुआ। निकाह से पहले कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध की धमकी दी थी, जिसके चलते बारातघर पर पुलिस तैनात रही। दरअसल, विभाजन के दौरान हिंदू ग्रामीणों ने इस मुस्लिम परिवार की पहचान छिपाकर उनकी जान बचाई थी। तभी से परिवार में हिंदू नाम रखने की परंपरा चली आ रही है।















