• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home उत्तर प्रदेश

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
April 6, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की अनुपस्थित एवं लेट में पहुंचने वाले अधिकारियों के वेतन काटने व कारण बताओ नोटिस जारी करने के कड़े निर्देश दिए
सत्यम पटेल प्रतापपुर

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष एवं जिला पंचायत सभाकक्ष में दो पालियों में प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों सहित मांगो के निराकरण हेतु प्राप्त आवेदनों का नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, ग्राम अधिकारी एवं विभाग के अधिकारियों की बिंदुवार समीक्षा ली। उन्होंने अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन गंभीरता से करने के निर्देश दिए तथा बैठक में अनुपस्थित रहने, लेट में पहुंचने वाले अधिकारियों के 1 दिन का वेतन काटने एवं कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पटवारी, सचिव, सरपंच की अनुपस्थिति में गांव का भ्रमण कर आम लोगों से चर्चा कर वास्तविक समस्याओं से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने व्यक्तिगत समस्या, सार्वजनिक समस्या, अधिकारी व कर्मचारियों की शिकायतें आदि प्राथमिकता से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सिर्फ शिविर स्थल में ना बैठे बल्कि यह स्वतः प्रेरणा वाला कार्य है गांव का भ्रमण कर बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने विभागों के मैदानी अमलों को भी शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन सक्रिय होकर करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों में डोर टू डोर सर्वे कर नागरिकों से राशन कार्ड, नवीन पेंशन, पेंशन के लंबित भुगतान, दिव्यांगजनों को ट्राईसिकल, कृषि बीज वितरण, तालाबों में मत्स्य समूहों को जोड़ने आवेदन, किसान-किताब वितरण, सीमांकन, नामांकन, नक्शा बटांकन, जाति, आय, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि से संबंधित आवेदन लेकर गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्याओं के बेहतर निराकरण के लिए शिकायत स्थल पर मौके पर पहुंचकर अवलोकन करने के निर्देश दिए हैं। जिससे वास्तविकता से अवगत होकर समय अवधि में निराकरण किया जा सके। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, विद्युत, जिला पंचायत, सड़क निर्माण, महिला बाल विकास विभाग, गौठान, नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी, खाद्य विभाग, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, पशुपालन विभाग, नगरीय निकाय, भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना आदि फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, शौचालय की व्यवस्था, जर्जर भवन, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की उपलब्धता आदि की जानकारी लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाईयों और स्वास्थ्य अमले की उपलब्धता, ओपीडी, आईपीडी, सर्जरी, आयुष्मान कार्ड से ईलाज एवं हाट-बाजार क्लिनिक योजना के तहत उपचारित मरीजों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली बिल से संबंधित शिकायतों के निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव से पुलिस संबंधी प्रकरण एफआईआर समय पर करने, अवैध खनन करने वालों पर समन्वय कर एसपी कार्यालय टीआई श्री धर्मानंद शुक्ला को पुलिस अमला द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गांव से पशुओं में टीकाकरण नहीं होने की जानकारी के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग को गांव में पहुंचकर पशुओं के टीकाकरण की व्यवस्था शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने सीमांकन, बंटाकन, भू-अर्जन, फौती, नामांतरण आदि के लंबित राजस्व प्रकरणों को भी प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटवारियों के मुख्यालय में उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों एवं विभाग के अधिकारियों को गांव की वास्तविक समस्याओं को जानने के लिए गांव का भ्रमण करने कहा एवं पटवारी व सचिव के गांव वालों से शिकायतों की जानकारी लेने कहा है। मनरेगा के अन्तर्गत किए जा रहे कार्य और समय पर मजदूरी भुगतान की भी जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने श्मशान घाट सहित विभिन्न गांव तक कच्चे सड़क मार्ग निर्माण संबंधी मांग आने पर मनरेगा विभाग को कच्ची सड़क बनाने तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा संबंधी पेंशनों का वितरण, नवीन राशन कार्ड, भूमिहीन मजदूरों के न्याय योजना में पंजीकरण आदि की भी जानकारी अधिकारियों से ली एवं किसी कारण से भुगतान शेष है उन्हें शीघ्र भुगतान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत नागरिकों को दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Previous Post

What you should have asked your teachers about jazz music

Next Post

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन में मोहम्मद सादाब अंसारी प्रदेश महासचिव नियुक्त

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन में मोहम्मद सादाब अंसारी प्रदेश महासचिव नियुक्त

January 24, 2026
बलरामपुर में गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारियाँ: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी ध्वजारोहण, लेंगी परेड की सलामी

बलरामपुर में गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारियाँ: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी ध्वजारोहण, लेंगी परेड की सलामी

January 24, 2026

अहेरीपुर चौराहे पर गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, प्रशासन ने लिया संज्ञान

January 24, 2026
बलरामपुर: 26 जनवरी को जिले में शराब बिक्री पूरी तरह बंद

बलरामपुर: 26 जनवरी को जिले में शराब बिक्री पूरी तरह बंद

January 24, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7