• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के उपसचिव ने किया गौठानों का निरीक्षण

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
August 13, 2022
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

 

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के उपसचिव ने किया गौठानों का निरीक्षणशिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सूरजपुर

 

ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उत्पादकता में नवाचार कर उच्च गुणवत्ता की सामग्री स्थानीय बाजारों के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें- सुश्री तूलिका प्रजापति

डेयरी पशुपालकों के पास नेपियर घास लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

सूरजपुर/13 अगस्त 2022/ सुश्री तूलिका प्रजापति, उपसचिव छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने जिला सूरजपुर के विकासखंड प्रतापपुर के स्वाबलंबी गौठान खड़गवांकला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान की गतिविधियों में युवा पुरुष समूहों को जोड़ने हेतु निर्देश दिया। मत्स्य विभाग के सहयोग से मछली पालन हेतु कम्पोजिट इकाई तैयार करने की कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। पिलखा क्षीर दुग्ध प्रसंस्करण इकाई से जोड़े जाने हेतु विशेष रूप से ग्रामीण औद्योगिक पार्क की गतिविधि की पहल करने हेतु निर्देशित किया। गौठान समिति, स्वसहायता समूहों द्वारा गौठान के संसाधनों का सदुपयोग करते हुए अपनी आजीविका और आमदनी में सुधार कर सभी ग्रामवासियों के लिए आदर्श बनने पर बधाई दी और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शासन की सुराजी गांव योजना अंतर्गत नरवा, गरवा घुरवा और बाड़ी के तहत बनाये जा रहे गोठानों में ग्रामीण अर्थ व्यवस्था और ग्रामीण आवश्यकता के उत्पाद में नवाचार कर उच्च गुणवत्ता की सामग्री स्थानीय बाजारों के माध्यम से आमजन तक उपलब्ध कराने हेतु विशेष उद्देश्य बनाकर लक्ष्य प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन कर निर्देशित किया।
उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र से वैज्ञानिकों को बुलाकर मार्गदर्शन लेने निर्देश दिए तथा नव युवको का समूह बनाने कहा जिससे कोल्ड स्टोरेज, मछली पालन के क्षेत्र में उन्हें रोजगार संबंधित जानकारी दी जा सके। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट के बेहतर प्रयोग के लिए लो कॉस्ट तकनीक प्रयोग प्रयोग करने कहा। उन्होंने पशुपालन विभाग को डेयरी पशुपालकों के यहां नेपियर घास लगाने प्रेरित करने निर्देशित किया है।
इसके पश्चात उन्होंने विकासखंड सूरजपुर के चम्पकनगर गौठान का भी निरीक्षण किया। गौठान में बाड़ी गतिविधि हेतु ध्यान देते हुए ज्यादा से ज्यादा मध्यान भोजन में जैविक खाद से उत्पादित सब्जियां उद्यान विभाग के मार्गदर्शन में समूहों को प्रशिक्षित कर स्कूलों को उपलब्ध कराकर गौठान को उपयोगी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम, उप संचालक कृषि श्री दिनेश चंद कोशले, उपसंचालक पशुधन विकास डॉ. नरेंद्र सिंह, सहायक संचालक मत्स्य श्री मोहर साय सोनवानी, गौधन न्याय योजना के जिला पंचायत नोडल श्री नीलेश सोनी, सहायक परियोजना अधिकारी महात्मा गांधी नरेगा श्री कृष्ण मोहन पाठक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के श्री ज्ञानेंद्र सिंह, तकनीकी विशेषज्ञ श्री शैलेंद्र जायसवाल एवं श्री अशोक साहू और गौठान समितियों के सदस्य और स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

Previous Post

स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण

Next Post

कलेक्टर एवं सीईओ ने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में चल रहे मत्स्य बीज उत्पादन कार्य का निरीक्षण किया

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

कलेक्टर एवं सीईओ ने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में चल रहे मत्स्य बीज उत्पादन कार्य का निरीक्षण किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

अहेरीपुर चौराहे पर जलभराव से सड़क बनी तालाब, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

Vivi l’Emozione di Chicken Road: Un Gioco Strategico in Stile Crash

March 7, 2026

Метандриол Курс: основные аспекты и полезные советы

March 7, 2026

Experience the Thrill of IvyBet Casino and Sportsbook: A World of Endless Possibilities

March 7, 2026

Experience the Thrill of Lex Casino: Where Slots and Table Games Come Alive

March 7, 2026

Recent News

Vivi l’Emozione di Chicken Road: Un Gioco Strategico in Stile Crash

March 7, 2026

Метандриол Курс: основные аспекты и полезные советы

March 7, 2026

Experience the Thrill of IvyBet Casino and Sportsbook: A World of Endless Possibilities

March 7, 2026

Experience the Thrill of Lex Casino: Where Slots and Table Games Come Alive

March 7, 2026

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7