हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस जांच में घटना की पुष्टि होने के बाद चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के रूप में हुई है। इनमें धीरज बिष्ट ABVP से जुड़ा बताया जा रहा है। वह छात्र संघ अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुका है।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थीं। पुलिस के अनुसार, घटना एक होटल में हुई। आरोप है कि होटल संचालक ने नाबालिग लड़की का पहचान पत्र (ID) जांचे बिना ही कमरा उपलब्ध करा दिया।
पुलिस अब होटल संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है। बिना पहचान पत्र सत्यापन के कमरा देने के मामले में होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।













