कोहरे ने दी दस्तक थमी रफ्तार
भरथना: दिसंबर माह के आगे बढने से साथ ही मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू किया सुबह और शाम के समय ठंड का असर पहले से महसूस किया जा रहा था अब कोहरे ने भी क्षेत्र में दस्तक देदी है | रविवार सुबह खेतों की और जाने वाले किसानों और हाइवे से गुजरने वाले राहगीरों को कोहरे का असर देखने को मिला सडको पर धुधं की चादर छाये रहने से वाहनों कि रफ्तार थम सी गई खासकर सुबह के समय कोचिंग संस्थानों के लिए जाने वाले बच्चों दैनिक यात्रियों और कर्मचारियों मालवाहक वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा | कोहरे के चलते दुघऺटना कि आशंका को देखते हुए लोग सर्तक दिखाई दिये ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और खुले मैदानों में भी कोहरा फैलाने से वातावरण पूरी तरह से ठंडा और नम हो गया बताया गया की इस बर्ष दिसंबर माह में 14 दिसंबर से पहली बार कोहरा देखने को मिला है आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ कोहरा और घना पड़ने की संभावना है
——————————————————————-
2- घर से आॕनलाइन आवेदन हेतु निकला युवक नहीं लौटा घर, गुमशुदगी दर्ज
भरथनाः थाना क्षेत्र के ग्राम कर्वा खुर्द निवासी एक युवक होमगार्ड भर्ती के लिए आॕनलाइन आवेदन भरने के लिए घर से निकला था जो घर नहीं लौटा | भरथना क्षेत्र अंतर्गत कवा॔ खुर्द निवासी दीप माला ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है कि 11 दिसंबर को उनके पति दीपू उम्र लगभग 35 वर्ष होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरवाने की कहकर घर से निकले थे।अपने साथ सभी जरूरी शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी ले गए पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है।













