• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

ज्ञानतीर्थ पर हुआ वार्षिक मेला एवम महामस्तकाभिषेक निकाली गई श्री जिनेन्द्र प्रभु की शोभायात्रा

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
October 23, 2023
in Latest News, मध्यप्रदेश
0
ज्ञानतीर्थ पर हुआ वार्षिक मेला एवम महामस्तकाभिषेक निकाली गई श्री जिनेन्द्र प्रभु की शोभायात्रा
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

संवाददाता -मोती सिंह तोमर
एम .पी .मुरैना चंबल ब्यूरो चीफ

हैडिग -ज्ञानतीर्थ पर हुआ वार्षिक मेला एवम महामस्तकाभिषेक
निकाली गई श्री जिनेन्द्र प्रभु की शोभायात्रा

खवर विस्तार से -मुरेना
ए. बी.रोड, धौलपुर आगरा हाइवे पर स्थित ज्ञानतीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर में वार्षिक मेले के पावन अवसर पर मूलनायक भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक किया गया ।
वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव के संयोजक निर्मल भंडारी द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार सराकोद्धारक आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज के आशीर्वाद से सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में चित्र अनावरण एवम दीप प्रज्वलन शांतिलाल जैन मुरेना, राजकुमार जैन गुड्डू, वरुण जैन, राजीव जैन दिल्ली, अजीत जैन चांदी आगरा, प्रेमचंद जैन मुरेना, मनोज नायक, महावीर जैन, रोमिल जैन अंबाह, प्रवीण जैन राजकोट, निर्मल जैन भंडारी सहित अन्य सभी गणमान्य साधर्मी बंधुओं द्वारा किया गया । पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज के चरणों एवम पूज्य आचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज का पाद प्रक्षालन ज्ञान जागृति मंच दिल्ली ने किया । भगवान श्री आदिनाथ का प्रथम कलशाभिषेक एवम शांतिधारा करने का सौभाग्य बकीलचंद, पंकज जैन, राजीव जैन खैकड़ा दिल्ली को प्राप्त हुआ । तत्पश्चात सर्वश्री अजीत जैन चांदी वाले आगरा, राजकुमार गुड्डू शालीमार आगरा, ओमप्रकाश जैन मेरठ, विनोद जैन खड़ियाहार मुरेना ने भगवान के कालशाभिषेक किए । प्रतिष्ठाचार्य पं. संजय शास्त्री (सिहोनियां वाले) ने सभी धार्मिक क्रियाओं को विधि विधान से संपन्न कराया ।
समारोह के प्रारंभ में सर्वोदय पाठशाला के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा भक्ति पूर्ण नृत्य से मंगलाचरण किया गया । श्री जिनेन्द्र प्रभु की प्रतिमा को नालकी में विराजमान कर, भव्य शोभायात्रा के रूप में बैंड बाजों के साथ कार्यक्रम स्थल में ले जाया गया । पांडुक शिला पर श्री जी के विराजमान होते ही पूरा पांडाल प्रभु की जय जयकारों से गूंज उठा । आचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज ने अपने उद्बोधन में सभी को आशीर्वाद प्रदान किया । सरिता दीदी ने अपने उद्बोधन में क्षमावाणी के महत्व पर प्रकाश डाला ।

समारोह के मध्य बसपा के राकेश रुस्तम सिंह एवम कांग्रेस के दिनेश गुर्जर अपने साथियों के साथ ज्ञानतीर्थ पहुंचे । सभी ने मंचासीन पूज्य आचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज एवम अन्य सभी साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया । ज्ञानतीर्थ परिवार की ओर से विजय जैन मंत्री, पदमचंद जैन गैंदा, जिनेश जैन कालू, प्रेमचंद जैन बंदना साड़ी ने दोनों जन प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया ।
वार्षिक मेले के अवसर पर ज्ञानतीर्थ प्रांगण में बच्चों के झूले, सॉफ्टी एवम चाट पकोड़ी की दुकानें सजी हुई थी । दिल्ली, आगरा, अंबाह, ग्वालियर, धौलपुर, बानमोर, जोरा सहित अनेकों स्थान से सैकड़ों की संख्या में साधर्मी बंधु उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन अनीता दीदी एवम संजय शास्त्री ने किया । आगंतुक सभी साधर्मी बंधुओं के भोजन की व्यवस्था ज्ञान तीर्थ युवा संघ मुरेना ने समाजजनों के सहयोग से की थी ।

Previous Post

बांके पोरवाल उम्र 44 वर्ष का रविवार शाम को बीमारी के चलते अस्पताल में निधन

Next Post

केंद्रीय सैन्य बल के साथ उमरी पुलिस ने किया अकोड़ा, स्योडा पर, कनावर, उमरी, विलाव में फ्लैग मार्च

संवाददाता, इमरान बेग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
पीलीभीत में दुकान के ऊपर बने मकान में लगी भीषण आग, सिलेंडर लीक होने से मची अफरा-तफरी

पीलीभीत में दुकान के ऊपर बने मकान में लगी भीषण आग, सिलेंडर लीक होने से मची अफरा-तफरी

June 9, 2026
बकेवर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो घायल पुलिस की गोली से दो बदमाश गिरफ्तार

बकेवर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो घायल पुलिस की गोली से दो बदमाश गिरफ्तार

June 9, 2026
इटावा में शिवपाल सिंह यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, केशव मौर्य और ओमप्रकाश राजभर को लेकर दिया बड़ा बयान

इटावा में शिवपाल सिंह यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, केशव मौर्य और ओमप्रकाश राजभर को लेकर दिया बड़ा बयान

June 9, 2026
नेशनल हाईवे पर अवैध कट बन रहे हादसों की वजह, पेट्रोल पंप के सामने खुला खतरा

नेशनल हाईवे पर अवैध कट बन रहे हादसों की वजह, पेट्रोल पंप के सामने खुला खतरा

June 9, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7