ट्रेन की चपेट में आने से युवक की कटकर मौत,डीएफसी रेलवे ट्रैक पर शव मिला
भरथना: सोमवार सुबह 5 बजे तड़के टहलने निकला युवक की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
आपको बताते चलें स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार भरथना क्षेत्र के ग्राम कुअंरा निवासी संदीप पुत्र स्वं महेंद्र सिंह बाथम 23 वर्ष सोमवार सुबह 5 बजे घर से निकला था, और कुछ समय से बीमार चल रहा था जिसकी वजह से मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं था घर से कुछ दूरी पर दातून तोड़ने के लिए डीएफसी रेलवे ट्रैक पार कर रहा था उसी समय दोनों तरफ से ट्रेन आने पर संभल नहीं सका और ट्रेन की चपेट में आने से काटकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई,

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भरथना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था परिजनों का चीख पुकार के साथ रो-रो कर बुरा हाल है














