आज शाम अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, ड्राइवर फरार — कंडक्टर नशे में मिला

महेवा ब्लाक के ग्राम अहेरीपुर के पास निवाड़ी खुर्द में आज शाम एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर सप्पू हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जबकि कंडक्टर नशे की हालत में पिकअप में ही पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।













