तीन दर्जन से अधिक समाजवादी पार्टी के समर्थक/कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी को छोडकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम नगला भोज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी समर्थक जिला सहकारी संघ ऊमरसेंडा के पूर्व अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के साथ तीन दर्जन से अधिक समाजवादी पार्टी के समर्थकों/कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी को छोडकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा
पार्टी में सम्मिलित होने वाले सभी नये सदस्यों का माल्यार्पण व भाजपा की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राज्यवर्धन सिंह, सौरभ दीझित, ब्रजेश शर्मा, पप्पू यादव, आशू यादव अंकित यादव, ईशू यादव, विवेक यादव, शिवपाल सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज यादव ने किया