नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से जय श्रीराम के उदघोष के साथ अक्षत कलश यात्रा निकाली गई
आपको बताते चले श्रीराम मन्दिर अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर के प्रमुख मार्गों पर अक्षत कलश यात्रा निकाली गई
शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति भरथना के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह अमित मिश्रा के दिशा निर्देशन में नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण के श्री नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर परिसर से जिला संघ चालक राजेन्द्र सिंह द्वारा झण्डी दिखाकर अक्षत कलश यात्रा को रवाना किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों जवाहर रोड, आजाद रोड, मन्दिर दानसहाय से वापस बजाजा लाइन चौराहा, सराय रोड, बालूगंज होते हुए पुराना भरथना स्थित शिव मन्दिर पर समापन हुआ। अक्षत कलश यात्रा के दौरान शामिल लोगों द्वारा हाथों में ध्वज पताका लेकर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के गगनभेदी जयघोष लगाए जाते रहे वही लाउडस्पीकर पर भजनों का प्रसारण किया जाता रहा।यात्रा में महिलाओं की खासी भागीदारी रही।
इस दौरान नगर संचालक जे0के0 माहेश्वरी, नगर समन्वयक दुर्गेश अवस्थी, विभाग प्रचार प्रमुख अश्वनी शुक्ला, प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, प्रखण्ड मंत्री बृजेन्द्र शुक्ला, व्यापारी नेता विमल पोरवाल बंटी,ओमप्रताप सिंह गौर बण्टू,सभासद सुशील पोरवाल नानू, दीपकमल तिवारी,त्रिलोकी पोरवाल, अमित गुप्ता, शरद अवस्थी,नवनीत गुप्ता, कृष्णहरि दुबे छोटू, प्रमोद गुप्ता, राजीव तिवारी, अक्षय तिवारी, पंकज दुबे, सुशान्त उपाध्याय, विवेक कुशवाह, श्यामू तिवारी, गोविन्द रावत, सुमेध अवस्थी, आशीष चौहान, शिवेन्द्र कठेरिया आदि मौजूद रहे।
भरथना संवाददाता अतुल कुमार