विशाखापत्तनम से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां LKG में पढ़ने वाले 6 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि क्लासवर्क पूरा नहीं करने पर स्कूल के एक शिक्षक ने बच्चे को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, शिक्षक पर लगे आरोपों ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। इस घटना ने अभिभावकों को झकझोर कर रख दिया है।














