पुलिस विभाग मे सेवा देकर अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिस अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई
इटावा– पुलिस विभाग मे सेवा देकर अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए भरथना सीओ अतुल प्रधान, मु.आ चालक आरिफ, मु.आ.स.पु रामसेवक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्मृति चिन्ह, घड़ी, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट कर भावभीनी विदाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई एवं भविष्य मे किसी भी प्रकार की कोई सहायता होने पर निसंकोच संपर्क करने के लियो आश्वस्त किया गया । इस दौरान पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।














