प्रतापपुर में स्काउट गाइड के द्वारा आजादी के 75वा वर्ष अमृत महोत्सव घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली निकाला गय
वीरेंद्र पटेल स्टेट ब्यूरो छत्तीसगढ़
सूरजपुर: आज दिनांक 13-8-2022 को विकास खंड प्रतापपुर मे स्काउट/गाइड के द्बारा आजादी के 75 वा वर्ष अम्रृत महोत्सव घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी शिक्षा मत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम जी तथा भारत स्काउट/गाइड जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र गर्ग जी के द्वारा हरि झंडी दिखा कर रैली को संबोधित कर रवाना किया गया। इस अवसर पर श्री शत्तीश चौबे कांग्रेस महामंत्री, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मुन्नू सिंह ध्रुव सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री साईमन तिर्की भारत स्काउट/गाइड विकास खण्ड विकासखण्ड सचिव प्रतापपुर श्री प्रेम सिंधु मिश्रा, जिला कांउसलर रोवर लीडर श्री विनय कुमार तिवारी, जिला डी ओ सी गाइड श्री मती अभय मुरूम, स्काउट मास्टर श्री लक्ष्मी निषाद, श्री सुजीत कुमार मौर्य, श्री श्याम लाल यादव ,श्री राम सर, श्री मती चंदा पैकरा, संजय उईके, श्री मती यमुना हालदार एवं विभिन्न विद्मालयों से आए स्काउट/गाइड ,रोवर /रेंजर के छात्रों द्बारा रैली का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर दिनांक 13अगस्त को किया गया। रैली मिनी स्टेडियम प्रतापपुर से प्रारंभ हो कर पुरे शहर से होते हुए पुनः स्टेडियम ग्राउण्ड मे राष्ट़गांन के साथ समाप्त हुआ।